नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में निकाला शांति मार्च
0 भाजपाई बोले बहकावे में ना आओ, अपनी अक्ल लगाओ
0 भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से बेणी माधव मंदिर में शांति के लिए की प्रार्थना
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने रविवार को शांति मार्च निकाला। कलक्ट्रेट से हिंदू हॉस्टल तक निकाले गए इस मार्च के दौरान इस कानून को हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने देश हित में बताया। कहा कि इस कानून का विरोध करना गलत है। इस दौरान भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से देश में शांति हो इसके लिए बेणी माधव मंदिर में प्रार्थना की गई।
हिंदू संगठन के संगठन मंत्री चंद्रिका पांडेय ने शांति मार्च की अगुवाई की। इस दौरान शांति मार्च कलक्ट्रेट से नेतराम चौराहा होते हुए हिंदू हॉस्टल चौराहे तक पहुंचा। यहां महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर संगठन के पदाधिकारियों ने मार्ल्यापण किया। कहा गया कि यह कानून जनता के हित में है। जनता किसी बहकावे में न आए और शांति व्यवस्था में सहयोग करें। शांति मार्च में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र दुबे, श्रीकांत पांडेय, राजीव तिवारी, सचिन मिश्र, अक्षय प्रताप सिंह, शीरू दुबे, सारांश निगम, संतोष सिंह, मो. कईम आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा की ओर से भी इस कानून को लेकर रविवार को कहा गया कि ‘बहकावे में ना ओ, अपनी अक्ल लगाओ’। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक तीर्थराज पांडेय के नेतृत्व में दारागंज स्थित बेणी माधव मंदिर में सीएए और एनआरसी पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने एवं देश में शांति और सुरक्षा की प्रार्थना की गई। कहा गया कि इस बिल को पहले पढ़ा जाए। सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाया जाए। कहा कि माघ मेले के दौरान देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इस कानून से संबंधित पंफलेट बांटकर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान डीआर पांडेय, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, अनुपमा पांडेय, हरिओम, कात्यायनी, श्रीनारायण आदि मौजूद रहे।
Peace march in favor of citizenship amendment law- फोटो : ALDCOMPACT
Peace march in favor of citizenship amendment law- फोटो : ALDCOMPACT