फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शिवलिंग के पुनरोद्धार की पीडीए ने शुरू की कवायद, पार्कों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

Wed, 12 Oct 2022 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने रोड किनारे बने पार्कों में बनाए गए शिवलिंग के रखरखाव का निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : पार्क में अनदेखी का शिकार शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ के आयोजन खूबसूरत और भव्य बनाने के लिए सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से रोड के किनारे छोटे-छोटे पार्क बनाए गए थे। जिसमें कुछ स्थानों पर शिवलिंग का निर्माण कराया गया था। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक सुख मिल सके। लेकिन कुछ सालों में ही बनाए गए शिवलिंग के रख रखाव की अनदेखी शुरू हो गई। इसकी खबर और फोटो अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पीडीए अधिकारी हरकत में आ गए और उसके पुनरोद्धार की कवायद शुरू कर दी।

विज्ञापन



प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने रोड किनारे बने पार्कों में बनाए गए शिवलिंग के रखरखाव का निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिया। पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह के मुताबिक अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि अगर शिवलिंग के आस-पास किसी भी तरह का अतिक्रमण हो रहा है, तो उसे तत्काल खाली कराया जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

Prayagraj News : पार्क में अनदेखी का शिकार शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला।
शिवलिंग का निर्माण पांटून पुल में प्रयोग होने वाले पीपे से हुआ है। ऐसे में जो शिवलिंग क्षतिग्रस्त है। उसके पुनरोद्धार के लिए निर्देश दे दिया गया है। जिससे उसे ठीक कराया जा सके।  साथ ही भविष्य में उसकी सही प्रकार से देखभाल हो। जिससे आगे इस प्रकार की स्थित उत्पन्न ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें