तीन श्रेणियों के लिए अलग-अलग कीमतें प्रस्तावित
कसारी मसारी आवास योजना में प्रस्तावित आधुनिक समूह आवासीय परियोजना में तीन श्रेणियों में फ्लैट की कीमतें अलग-अलग निर्धारित की गईं हैं। वन-बीएचके फ्लैट का अनुमानित मूल्य 20 लाख, टू-बीएचके का 25 लाख रुपये और थ्री-बीएचके का अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।
सीधे आम लोगों को मिलेगा सर्वेक्षण का फायदा
सर्वेक्षण का फायदा सीधे आम लोगों को मिलेगा। आवासीय परियोजनाओं में अलग-अलग श्रेणियों के फ्लैट बनाए जाते हैं। अक्सर होता है कि सस्ते होने के कारण वन-बीएचके व टू-बीएचके फ्लैट की मांग अधिक होती है लेकिन उनकी संख्या सीमित होने से लोग अपने घर का सपना पूरा नहीं कर पाते। इस सर्वेक्षण के बाद पीडीए जनता की मांग के अनुरूप आवास तैयार करेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस परियोजनाओं का फायदा उठा सकें।
सर्वेक्षण की जरूरत इसलिए महसूस की गई ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पीडीए जो परियोजना विकसित करने जा रहा है, उसमें किस श्रेणी के आवासों की मांग सबसे अधिक है। इस सर्वेक्षण का सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा। जो लोग इस परियोजनाओं में आवास के लिए इच्छुक हैं, वे सर्वेक्षण में शामिल होकर अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं। - ऋषि राज, उपाध्यक्ष, पीडीए