फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर बंगला जमींदोज, अस्थायी पार्किंग बनेगी

विज्ञापन
PDA news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अस्थायी पार्किंग बनाएंगे, भूस्वामी को ही संचालन की जिम्मेदारी
विज्ञापन

कई थानों की पुलिस बुलाई, कब्जेदारों को हटाया, सुबह कार्रवाई
प्रयागराज। पीडीए ने शुक्रवार सुबह सरदार पटेल मार्ग स्थित एक पुराना बंगला जमींदोज करा दिया। कई थानों की पुलिस और पीएसी बल के साथ बंगले के बरामदे में रह रहे कब्जेदारों से खाली कराया गया। फिर पुलिस छावनी बने इलाके में चार जेसीबी लगाकर तीन घंटे में बंगला ध्वस्त कराया दिया। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पीडीए यहां अस्थायी पार्किंग बनाएगा।
एसपी मार्ग का यह बंगला विवादित है। स्वामित्व एक आवास समिति का है और दावा कई खरीदारों का भी है। नगर निगम ने जनहित में परीक्षण के बाद इस बंगले को जनहित में ध्वस्त किए जाने की संस्तुति की थी। उसी के अनुपालन में शुक्रवार को यह बंगला जमींदोज करा दिया।
विज्ञापन

पीडीए के साथ कार्रवाई में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस शामिल रही। पीडीए के ओएसडी/जोनल अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक यात्रिक होटल के सामने महिला पालिटेक्निक स्थल पर पार्किंग निर्माण होने तक यहीं अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। जिसका संचालन भूस्वामी को दिया जाएगा। पीडीए से प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक पांडेय, जोनल अधिकारी रविंद्र सिंह, अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार, रविंद्र त्रिपाठी आदि कार्रवाई में शामिल रहे।
विज्ञापन

गंगोत्री गार्डेन, सुभाष चौराहे पर भी अस्थायी पार्किंग की तैयारी
पीडीए जल्द ही गंगोत्री गार्डेन(बारात घर) और सुभाष चौराहे के एक कोने पर खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी पार्किंग बनाने की तैयारी में है। पीडीए के ओएसडी सत शुक्ला के मुताबिक प्रशासन ने नजूल की इन भूखंडों का पुनर्ग्रहण कर लिया है। कुछ कानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूरा होते ही पीडीए इन दोनों स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें