PDA ciezed 13 shops in Khuldabad area.
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पीडीए ने बुधवार को खुल्दाबाद सब्जी मंडी के सामने 13 दुकानें सील कर कब्जा ले लिया। आवंटियों को नोटिस देकर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है। लगातार दूसरे दिन की गई कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। मंगलवार को भी पीडीए ने यहां छह दुकानों को कब्जा मुक्त कराकर सील कर दिया था।
ओएसडी और प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक कुमार पांडेय बुधवार को पुलिस बल और पीडीए प्रवर्तन दल के कर्मचारियों संग मौके पर पहुंचे। दस्ते ने एक के बाद एक कुल 13 दुकानों को कब्जा मुक्त कराकर सील कर दिया। दुकानदारों से कहा गया है कि दो दिन के भीतर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटा लें अन्यथा कार्रवाई के बाद जुर्माना भी वसूला जाएगा।
पीडीए के ओएसडी के मुताबिक खुल्दाबाद में प्राधिकरण ने 19 दुकानों का आवंटन किया था। काफी समय से आवंटी किराए की रकम जमा नहीं कर रहे थे। कई बार नोटिस के बाद भी बकाया किराया अदा न करने वालों को अंतिम मौका दिया गया। मंगलवार को सब्जी मंडी के पास से दो और खुल्दाबाद चौराहे के पास से चार दुकानों को कब्जा मुक्त कर सील कराया गया था। बुधवार को शेष 13 दुकानों पर कब्जा कर सील कराया गया। कार्रवाई में सतीश यादव, कुंवर आनंद, गुलाब चंद्र, जतीनाथ आदि शामिल रहे।