Having food in AU's hostels will be must.
- फोटो : AU
इविवि में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने केलिए हुई अनुशासन समिति की बैठक में छात्रावासों में अराजक तत्वों पर निगरानी का निर्णय लिया गया। प्रॉक्टर ने बताया कि बैठक के दौरान छात्रावास में रहने वाले छात्रों को मेस में भोजन करना अनिवार्य कर दिया गया है। मेस में भोजन नहीं करने वालों को अपात्र समझा जाएगा। छात्रावासों में आने वाले आगंतुकों को रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने होंगे।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष को किसी नए कोर्स में प्रवेश पर रोक
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर विवि के प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव के किसी भी कोर्स में प्रवेश पर रोक लगा दी है। प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे की ओर से प्रवेश समिति के निदेशक को भेजे पत्र में कहा गया है कि अखिलेश यादव लगातार विवि में अनुशासनहीन गतिविधियों, फेसबुक पर विवि के अधिकारियों के विरूद्घ टिप्पणी करने तथा विवि की छवि धूमिल करने के बाद उनका प्रवेश प्रतिबंधित किया जा रहा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव विवि के डीएसडब्ल्यू के साथ अभद्रता करने के दोषी हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर किसी भी कोर्स में कोई भी विभागाध्यक्ष अथवा कॉलेज अखिलेश यादव को प्रवेश न दें।
सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए समिति
इविवि की प्रतिष्ठा धूमिल करने वाले तत्वों के खिलाफ निगरानी के लिए प्रॉक्टर ने एक समिति का गठन किया है। समिति उर्दू विभाग की अध्यक्ष प्रो. शबनम हमीद, भौतिकी विभाग के डॉ. आरके आनंद, हिंदी विभाग के डॉ. राकेश सिंह, डॉ. ज्ञानचंद्र यादव, डॉ. संतोष कुमार सिंह को शामिल किया गया है।