संचार कौशल के करीब 35 सवाल पूछे गए
दृष्टि आईएएस के एकेडमिक हेड गौरव मिश्र के अनुसार सीसैट के पेपर में अंतर वैयक्तिक क्षमता एवं संचार कौशल के तकरीबन 35 सवाल पूछे गए। पिछले साल की तुलन में इस बार सवाल काफी कठिन थे और अभ्यर्थियों को कंफ्यूज करने वाले थे। अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न थोड़ कठिन थे, लेकिन हिंदी के प्रश्न सामान्य थे।
इसी तरह प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन के सवाल के विकल्प भी उलझाऊ और अभ्यर्थियों को कंफ्यूज करने वाले थे। इस बार सामान्य अध्ययन में भूगोल एवं पर्यावरण से जुड़े 42 से 45 सवाल, राजव्यवस्था एवं विज्ञान के 15-15 सवाल और सीसैट के पेपर मे संख्यात्मक एवं निर्णयन क्षमता के 23, संख्यात्मक अभिरुचि के 12, अंग्रेजी के 12, सामान्य हिंदी के 12 सवाल पूछे गए।
प्रयागराज में रही सर्वाधिक 68 फीसदी उपस्थिति
पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा में सर्वाधिक 68.38 फीसदी उपस्थिति प्रयागराज में रही। यहां परीक्षा के लिए 49514 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 33856 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, सबसे कम 42.57 फीसदी उपस्थित मैनपुरी में रही। मैनपुरी में परीक्षा के लिए 12200 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 5194 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।