फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा टली, अब 28 अक्तूबर को

Sun, 05 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2018 और एसीएफ/आरएफओ-2018 की 19 अगस्त को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा टाल दी है। दोनों परीक्षाएं एक साथ कराए जाने से इस बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पहले के मुकाबले कहीं अधिक हो गई है। ऐसे में आयोग के पास परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम वक्त बाकी है। इसी वजह से आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा अब 28 अक्तूबर को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


पीसीएस परीक्षा में पिछले पांच वर्षों के दौरान आवेदनों की संख्या का औसत साढ़े चार लाख के आसपास रहा है लेकिन इस बार अब तक छह लाख 47 हजार अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हो हुई थी, जो छह अगस्त तक चलेगी। इस बार आवेदनों की संख्या में अब तक दो लाख का इजाफा हो चुका है। आयोग के अफसरों को भी अनुमान नहीं था कि आवेदनों की संख्या इतनी अधिक हो जाएगी। अंतिम तिथि छह अगस्त तक आवेदनों की संख्या और बढ़ जाएगी। ऐसे में आयोग को आठ-दस नए जिलों में केंद्र बनाने पड़ेंगे। केंद्र आवंटन से पहले वहां के जिलाधिकारियों से बात करनी होगी और केंद्रों का सत्यापन कराना होगा, इसके बाद परीक्षा केंद्र फाइनल किए जाएंगे। केंद्र आवंटन का काम छह अगस्त को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू हो सकता है और यह सब करने के लिए आयोग को महज 12 दिन का वक्त मिल रहा था। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा टालने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा अब 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

आयोग ने पीसीएस-2018 और एसीएफ/आरएफओ-2018 की प्रारंभिक परीक्षा की नई तिथि 28 अक्तूबर निर्धारित की है। उसी दिन राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 भी प्रस्तावित है। ऐसे में 28 अक्तूबर को प्रस्तावित स्क्रीनिंग परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार इस परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें