फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने निकाली आयोग अध्यक्ष के पुतले की शवयात्रा

Sat, 04 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोेक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ छात्रों और प्रतियोगियों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। छात्राें ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में आयोग अध्यक्ष के पुतले की शवयात्रा निकाली। आक्रोशित छात्रों ने परिसर के बाद सड़क पर भी यात्रा निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को इसी मुद्दे पर एक छात्र की ओर से आत्मदाह की कोशिश और कैंडल जुलूस में हजारों प्रतियोगियों की भागीदारी के बावजूद बीते दिनों की अपेक्षा विश्वविद्यालय पर फोर्स की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन


पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा का दोनों पेपर निरस्त करने, आयोग अध्यक्ष को हटाने तथा भर्तियों और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रतियोगी और छात्र लंबे समय से आंदोलनरत हैं। हालांकि प्रतियोगियों की ओर से शनिवार को किसी बड़े आंदोलन की घोषणा नहीं की गई थी। इसके बावजूद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर छात्र-प्रतियोगी जुटे तो उन्होंने आयोग अध्यक्ष के पुतले की शवयात्रा निकालने की योजना बनाई। आयोग अध्यक्ष के पुतले की शवयात्रा परिसर में कुछ दूर घुमाने के बाद उन्होंने परिसर से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन मौजूद फोर्स ने उन्हें रोक लिया। सो ज्यादा प्रतिवाद न करते हुए उन्होंने वहीं पर पुतले का दहन कर दिया। प्रतियोगियों ने प्रदेश सरकार और आयोग अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें