फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके संग फुंकी ट्रैक मशीन, ट्रेनें भी फंसी

Sat, 04 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन से फतेहपुर के बीच बिदनपुर स्टेशन के पास ट्रैक की मरम्मत के लिए पहुंची मशीन शनिवार की दोपहर में तेज धमाके के साथ फुंक गई। डाउन लाइन पर हुई इस घटना के कारण कानपुुर से इलाहाबाद के बीच ट्रेनों के आवागमन पूरी तरह रुक गया। कानपुर से आने वाली ट्रेनें करीब पौने चार घंटे तक फंसी रहीं। घटना के बाद इलाहाबाद जंक्शन से दुर्घटना राहत ट्रेन भी पहुंची। रेलवे प्रशासन ने घटना की प्राथमिक जांच शुरू करा दी है। उधर, ट्रैक के ओवर हीट होने से ट्रेनों को 30 किमी प्रति घंटे के कॉशन पर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


बताते हैं कि ट्रैक टैंपरिंग मशीन (टीटीएम) और डीजीएस मशीन ट्रैक की मरम्मत के लिए बिदनपुर से सुजातपुर स्टेशनों के बीच भेजी गई थी। ट्रेन को डाउन लाइन यानी दिल्ली से आने वाले ट्रैक की मरम्मत के लिए 14.40 बजे से 15.40 बजे तक ब्लॉक दिया गया था। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन रोककर ट्रैक की मरम्मत होनी थी। बताते हैं कि 14.58 बजे बिदनपुर के डाउनहोम से 100 मीटर दूर तेज धमाका हुआ। मशीन का स्टॉफ कुछ समझ पाता, इसके पहले ही लपटें निकलने लगीं। आनन-फानन में कंट्रोल को सूचना देकर अप और डाउन लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। तेज लपटें उठने पर ओएचई की आपूर्ति भी बंद करा दी गई।

मंझनपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। शाम 17 बजे आग मशीन की आग बुझाई जा सकी। इसके बाद मशीन को बिदनपुर स्टेशन की लूप लाइन तक पहुंचाकर ट्रैक को खाली कराया गया। लूप लाइन 17.15 बजे चालू हो गई लेकिन डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन 18.45 बजे शुरू हो सका। पहली ट्रेन 12816 नंदन-कानन एक्सप्रेस निकाली गई। बताते हैं कि घटना वाले स्थान पर ट्रैक फैल गया था। इस कारण ट्रेनों को चलाने में वक्त लगा। घटना के कारण गाड़ी 12308 जोधपुर-हावड़ा, 2506 आनंद विहार-गुवाहाटी, 3132 आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस, 2826 नई दिल्ली-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 18102 जम्मूतवी-टाटा नगर मुरी, 12312 कालका मेल, 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल, 5484 महानंदा, 5003 चौरीचौरा एक्सप्रेस भी पिट गईं। यह सभी ट्रेनें जंक्शन पहुंचने तक चार से पांच घंटे लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें