पीसीएस का पर्चा लीक होने के बाद से प्रतियोगी छात्रों में खासा आक्रोश है। छात्रों के तीन दिन के आंदोलन में चार सिटी बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। आखिरकार चार बसों में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने रूट डायवर्जन कर सिटी बसों को विवि के आसपास से गुजरने से रोका।
आयोग अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र सोमवार से सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे। पहले दिन छात्रों ने शांतिपुरम से रेमंड जाने वाली सिटी बस में डीजे हॉस्टल के सामने तोड़फोड़ कर आगजनी की थी। मंगलवार शाम को लल्ला चुंगी के पास एक कॉलेज की बस में तोड़फोड़ किया था। बुधवार को छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया। पुलिस ने छात्रों पर रबर बुलेट और लाठी भांज कर खदेड़ा तो छात्रों भागे। भागते हुए छात्रों ने अपना गुस्सा सिटी बसों पर उतारा। बैंक रोड पर सिटी को आग के हवाले कर दिया।
इसके अलावा केपीयूसी के पास दो सिटी बसों में तोड़फ ोड़ की गई। आखिरकार पुलिस को रूट डायवर्जन का ख्याल आया और सिटी बसों को विवि के आसपास से गुजरने से रोका। बृहस्पतिवार को सिटी बसों को मजार तिराहे से डायवर्ट कर दिया। गोविंदपुर से बैंक रोड, एचआईआर होकर जाने वाली और शांतिपुरम से रेमंड गेट जाने वाली बसों को मजार तिराहे से ही डायवर्ट कर दिया गया। वहीं पुलिस पहले ही दिन से यह रूट डायवर्जन कर देती तो सिटी बसों में तोड़फोड़ और आगजनी न होती।