आयोग ने मार्च/अप्रैल में परिणाम घोषित करने की तैयारी की थी लेकिन लॉक डाउन के कारण आयोग बंद हो गया और मुख्य परीक्षा का रिजल्ट फंस गया। हालांकि लॉक डाउन के बीच २० अप्रैल से आयोग फिर खुल गया और वहां कामकाज शुरू हो गया। आयोग कार्यालय खुलने के बाद कई परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए लेकिन पीसीएस-२०१८ की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अब तक नहीं आया।
पहली बार पीसीएस परीक्षा नए पैटर्न पर हुई थी, सो अभ्यर्थी यह जानने के लिए बेचैन हैं कि नए पैटर्न पर आयोजित परीक्षा का परिणाम कैसा होगा। अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि परिणाम तैयार करने का काम अंतिम दौर में है और जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि रिजल्ट पर काम चल रहा है। इसमें १५ दिनों का वक्त लग सकता है।