फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः पीसीएस मेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से, 13 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म

Wed, 26 Feb 2020 04:40 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
PCS mains application starts today
विज्ञापन

पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज दोपहर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन की हार्डकॉपी 20 मार्च तक जमा करनी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कैलेंडर में पीसीएस मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल से प्रस्तावित है।

विज्ञापन


आयोग ने 17 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 6320 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। प्री में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रही है।

परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित फॉर्मेट पर विकल्प प्रयागराज या लखनऊ में से किसी एक वांछित केंद्र को चुनना है और एक वैकल्पिक विषय को भी सेलेक्ट करना है। अभ्यर्थियों को यह प्रक्रिया छह मार्च तक पूरी करनी होगी। इसके बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन


सभी स्तरों पर ऑनलाइनप सूचनाएं भरने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म सब्मिट करना है। फिर ऑनलाइन सब्मिट किए गए फॉर्म सेट को मुद्रित करना है। फॉर्म सेट सब्मिट करने उपरांत आयोग द्वारा निर्धारित समय में ही अभ्यर्थियों को अगर कोई त्रुटि प्रकाश में आती है तो उसमें एक बार संशोधन का मौका मिलेगा।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 13 मार्च तक पूरी कर लेनी है। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र को म्रुिद्रत करके उसके साथ सभी संलग्नकों सहित एक लिफाफे में भरकर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 20 मार्च को शाम पांच बजे तक या इससे पहले पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से आयोग के गेट नंबर तीन पर डाक अनुभाग के काउंटर पर उपलब्ध कराना है। आवेदन सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नाम भेजना है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है प्रमाणपत्र का प्रारूप
अभ्यर्थिया के लिए विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के प्रारूप की पीडीएफ फाइल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इनमें जाति प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों का प्रमाणपत्र, दिव्यांगता का प्रमाणपत्र, भूतपूर्व सैनिक का प्रमाणपत्र शामिल है। आरक्षण के दावे के संबंध में प्रस्तुत अभ्यर्थियों के जाति प्रमाणपत्र डिजिटल प्रारूप में भी स्वीकार किए जाएंगे लेकिन उसके साथ निवास प्रमाणपत्र आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें