फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस मेंस भी टलने के आसार

विज्ञापन
PCS mains also expected to be postponed
विज्ञापन
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा पर मंडरा रहा कोरोना का संकट
विज्ञापन

20 अप्रैल से प्रस्तावित है परीक्षा, एक माह से भी कम समय बचा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इस माह होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू और तीन अप्रैल तक चलने वाले आरओ/एआरओ-2017 चयनितों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इसके बाद अगली परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिस पर कोरोना संकट बनकर मंडरा रहा है।
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल से प्रस्तावित है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जो अभ्यर्थी शुल्क जमा करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं, उन्हें 26 मार्च तक के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पीसीएस मेंस का निर्धारित तिथि पर आयोजन कराना है, जिसकी उम्मीद अब कम रह गई है। 529 पदों पर भर्ती के लिए पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 15 दिसंबर को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा समय से कराई जा सके, इसके लिए आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के दो माह बाद 17 फरवरी को रिजल्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा में छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों को शामिल होना है और कोरोना के मद्देनजर केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि कहीं भी भीड़ इकट्ठा न हो। 31 मार्च तक सभी प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित की चुकी है। कोरोना के कारण ही 22 मार्च को प्रस्तावित खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई। अगर हालात नहीं सुधरे तो 20 अप्रैल से प्रस्तावित पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा का आयोजन भी संकट में पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें