फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे में लखनऊ की स्वरांगी ने किया टॉप

Sat, 14 Oct 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा में 218 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर जारी पीसीए-जे परीक्षा परिणाम में लखनऊ की स्वरांगी शुक्ला ने टॉप किया है। वहीं, दिल्ली के विनोद जोशी ने दूसरा और प्रतापगढ़ के विनोद कुमार पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा का परिणाम 18 अगस्त को घोषित किया गया था, जिसमें 669 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित किया गया। इसमें 665 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 215 रिक्तियों के सापेक्ष शनिवार को कुल 218 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया। परिणाम आयोग के सूचना पट पर चस्पा कर दिया गया और आयोग की वेबसाइट ‘http//:uppsc.up.nic.in’ पर भी उपलब्ध है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार जिन अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों के नाम के आगे ‘प्रोविजल’ शब्द अंकित है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में जरूरी अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे, वरना उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणा से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक की सूचनाएं शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी। इस बाबत सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही उनपर विचार किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को राज्य विश्वविद्यालय (केंद्रीयत सेवा) के कुलसचिव के तीन पदों का परिणाम भी घोषित कर दिया। आयोग के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कुलसचिव के पद पर विनोद कुमार सिंह, विनीता यादव और अमरेंद्र कुमार सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें