फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते आ सकता है पीसीएस मेंस का रिजल्ट

Mon, 22 Jun 2020 09:15 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस हफ्ते पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के 988 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने अप्रैल में ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रखी थी लेकिन परिणाम अटका हुआ है। 

विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2018 मेें आयोजित की गई थी। आयोग ने पांच माह बाद 30 मार्च 2019 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। पीसीएस के 988 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में कराई गई थी।

आयोग ने मार्च/अप्रैल में परिणाम घोषित करने की तैयारी की थी लेकिन लॉक डाउन के कारण आयोग बंद हो गया और मुख्य परीक्षा का रिजल्ट फंस गया। हालांकि लॉक डाउन के बीच 20 अप्रैल से आयोग फिर खुल गया और वहां कामकाज शुरू हो गया। आयोग कार्यालय खुलने के बाद कई परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए लेकिन, पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अब तक नहीं आया।
विज्ञापन


इस बीच अभ्यर्थियों के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई कि आयोग की ओर से मूल्यांकन प्रणाली में कुछ बदलाव किया जा रहा है और इसी वजह से परिणाम जारी होने मेें देर हो रही है। हालांकि आयोग के अफसरों ने ऐसे किसी बदलाव की पुष्टि नहीं और पूछने पर यही बताया गया कि कोविड-19 के कारण कई विशेषज्ञ आयोग आने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं और इसी वजह से मुख्य परीक्षा के परिणाम में विलंब हो रहा है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट अब तैयार कर लिया गया है और इस हफ्ते जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें