उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) सामान्य विशेष चयन मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया। पीसीएस-2015 मुख्य परीक्षा 29 जून से शुरू होकर 16 जुलाई के बीच होगी। मुख्य परीक्षा के लिए इलाहाबाद एवं लखनऊ को केन्द्र बनाया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव रिजवानुर्रहमान की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा 9.30 से 12.30 बजे तथा दूसरे सत्र की परीक्षा दो बजे से पांच बजे के बीच होगी।
आयोग की ओर से 29 जून को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: अनिवार्य प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 30 जून को भी पहली पाली में अनिवार्य प्रश्नपत्र सामान्य हिन्दी एवं दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा होगी। दो जुलाई को पहली पाली एवं दूसरी पाली में क्रमश: समाज शास्त्र, समाज कार्य एवं नृ विज्ञान प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। तीन जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: रक्षा अध्ययन प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। चार जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: इतिहास प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। पांच जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन की प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
छह जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: भूगोल प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। सात जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: दर्शन शास्त्र एवं प्रबंध प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। आठ जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, हिन्दी, फारसी, संस्कृत साहित्य, भू-विज्ञान प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 10 जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: गणित, सांख्यिकी, बॉटनी प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 11 जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: प्राणि विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य एवं लेखांकन प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 13 जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: मनोविज्ञान, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 14 जुलाई पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: अर्थशास्त्र, रसायन शास्त्र प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: विधि एवं कृषि प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 16 जुलाई को पहली एवं दूसरी पाली में क्रमश: सिविल, यांत्रिक, विद्युत, कृषि इंजीनियरिंग की प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।