फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से, 384 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 24 Aug 2022 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन
पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा पांच दिनों में पूरी होगी। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जो 31 अगस्त को पूरी होगी।
विज्ञापन



मुख्य परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ एवं गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों में दो पालियों में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। 27 सितंबर को पहली पाली में सामान्य हिंदी एवं दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा होगी। 28 सितंबर को सामान्य अध्ययन प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र और 29 सितंबर को सामान्य अध्ययन तृतीय एवं चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा क्रमश: पहली एवं दूसरी पाली में होगी।


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार आखिरी दिन एक अक्तूबर को पहली पाली में ऐच्छिक विषय प्रथम एवं दूसरी पाली में ऐच्छिक विषय द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। इससे पूर्व आयोग ने 27 जुलाई को पीसीएस के 384 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 5964 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें