फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2021:  मुख्य परीक्षा में 1285 अभ्यर्थी सफल, आयोग ने जारी किया परिणाम

Tue, 12 Jul 2022 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा में 1285 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। आयोग ने मंगलवार को पीसीएस मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया। हालांकि, मानक से कम अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई कर सके। रिजल्ट आयोग कार्यालय के सूचना बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस के 678 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा इस वर्ष 23 से 27 मार्च तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की थी। परीक्षा में कुल 5957 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 678 में से 55 पदों पर चयन लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर होगा, जबकि बाकी 623 पदों के लिए इंटरव्यू होगा।

मुख्य परीक्षा में 1285 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई किया है। पदों की संख्या के मुकाबले तकरीबन दोगुने अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई कर सके, जबकि मानक के अनुरूप तीन गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई करना चाहिए था।
विज्ञापन



आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार न्यूनतम अर्हता मानक धारित न करने के कारण नियत अनुपात में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुए। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कट ऑफ अंक आदि सूचनाएं परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के बाद जारी की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश से बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम प्रदेश सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में दाखिल विशेष अपील पर पारित होने वाले निर्णय के अधीन रहेगा। मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।


इसी हफ्ते जारी होगा इंटरव्यू का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इसी हफ्ते पीसीएस-2021 के इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी करने की तैयारी में है। आयोग 14 या 15 जुलाई को साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर सकता है। सचिव का कहना है कि तीन से चार दिनों में कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें