फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-प्री के रिजल्ट में देर हुई तो टलेगा मेंस

विज्ञापन
PCS-2019 pre result
विज्ञापन
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में बचा ढाई माह का वक्त
विज्ञापन

विषय हटाए जाने के मसले पर शासन से मंजूरी का इंतजार
प्रयागराज। पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है और अप्रैल में मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अगर प्री का रिजल्ट देने में और देर की तो उसे मुख्य परीक्षा टालनी पड़ सकती है। आयोग को भी इंतजार है कि मुख्य परीक्षा से विषय हटाए जाने के प्रस्ताव पर शासन क्या निर्णय लेता है।
पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा में पदों के मुकाबले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किए जाने की व्यवस्था में बदलाव का भी विरोध हो रहा है। अब पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थी उत्तीर्ण किए जाएंगे, जबकि पहले 18 गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया जाता था। इसके अलावा मुख्य परीक्षा से पांच विषय हटाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। अभ्यर्थी भी शासन पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं कि हटाए गए विषयों में रक्षा अध्ययन और समाज कार्य विषय को मेंस में वापस शामिल किया जाए।
विज्ञापन

इन तमाम विवादों के बीच प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम फंसा हुआ है। पीसीएस-प्री परीक्षा पिछले साल 15 दिसंबर को आयोजित की गई थी। आयोग प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी करने और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया भी पूरी कर चुका है। आयोग जिस गति से आगे बढ़ रहा था, उससे यही अनुमान लगाया जा रहा था कि जनवरी के अंत तक आयोग रिजल्ट जारी कर देगा। आयोग केे कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित है। ढाई माह का वक्त बचा है।
विज्ञापन

आयोग प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम दो माह का समय मिलना चाहिए। ऐसे में आयोग अगर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट देने में और देता है तो उसे मुख्य परीक्षा टालनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें