आयोग में काफी समय बाद ऐसा होगा जब किसी सत्र की पीसीएस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम अगले सत्र की पीसीएस मुख्य परीक्षा से पहले जारी होगा। इससे अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ेंगे। अमूमन अंतिम चयन परिणाम में डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी जैसे पदों पर चयनित होने के बाद अभ्यर्थी अगली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं और ऐसे में अगली परीक्षा में शामिल हो रहे अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ जाते हैं। आयोग अगर 18 अक्तूबर से पहले पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर देता है तो पीसीएस-2018 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ जाएंगे।
यहां पढ़ें किस पद पर कितनी हैं रिक्तियां
वैसे तो पीसीएस-2017 के तहत 676 पदों के लिए चयन होना है, लेकिन इंटरव्यू 655 पदों पर चयन के लिए होगा। पीसीएस 2017 में 27 तरह के कुल 676 पद हैं।
| पद का नाम |
संख्या |
| डिप्टी कलेक्टर |
22 |
| डिप्टी एसपी |
90 |
| सीटीओ |
80 |
| जिला कमांडेंट होमगार्ड्स |
4 |
| बीडीओ |
97 |
| जीटीओ/पीटीओ |
9 |
| टीओ |
47 |
| डीआरएमओ |
4 |
| नायब तहसीलदार |
114 |
| डीएसओ |
2 |
| सहायक श्रमायुक्त |
8 |
| अभिहित अधिकारी |
2 |
| कृषि अधिकारी समूह ‘ख’ |
9 |
| सांख्यिकी अधिकारी |
5 |
| जिला युवा कल्याण अधिकारी |
5 |
| जेल अधीक्षक |
4 |
| डीपीआरओ |
10 |
| जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी |
16 |
| जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-वन |
15 |
| जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-टू |
6 |
| जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी |
14 |
| जिला लेखा परीक्षा अधिकारी |
2 |
| सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक |
8 |
| अधिशाषी अधिकारी श्रेणी-वन |
18 |
| जिला रोजगार सहायक अधिकारी |
84 |
| एसीटीटीए |
1 |
| कार्य अधिकारी पंचायत राज |
1 |