फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2016 साक्षात्कार: अभ्यर्थियों से पूछे भाजपा की हार और बुलंदशहर की घटना पर सवाल

Thu, 13 Dec 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चल रहे पीसीएस-2016 साक्षात्कार के तीसरे दिन अभ्यर्थियों से विधान सभा चुनाव में भाजपा की हार के कारण एवं कांग्रेस की वापसी से जुड़े सवाल पूछे गए। 
विज्ञापन


इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान उनसे एनटीए के बारे में जानकारी मांगी गई। इंटरव्यू देकर आयोग से बाहर आते ही अभ्यर्थियों को दूसरे छात्रों ने घेर लिया। इन छात्रों का साक्षात्कार आगे की तिथि में है।

बुधवार को साक्षात्कार में शामिल दोनों पैर से दिव्यांग वाराणसी के अनिल कुमार वर्मा का उत्साह देखते ही बन रहा था। साक्षात्कार के लिए लोक सेवा आयोग परिसर के भीतर प्रवेश करते ही आयोग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उनका उत्साह बढ़ाया। 
विज्ञापन


साक्षात्कार के बाद बाहर आए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि उनसे दिव्यांगों की समस्याओं और निराकरण से जुड़े सवाल पूछे गए। 
विज्ञापन

साक्षात्कार में शामिल दूसरे अन्य अभ्यर्थियों ने बताया कि उनसे बुलंदशहर घटना के दौरान पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी मांगी गई। परीक्षार्थियों से पूछा गया कि गुजरात के किस शहर में सरदार पटेल की मूर्ति लगाई गई है, इस मूर्ति को किस नदी के किनारे लगाया गया है। छात्रों ने हाल की खेल गतिविधियों के बारे में सवाल पूछे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें