कैथाना मोहल्ले में स्थित खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लीग और क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच पीसीसी फूलपुर और लायंस भदोही के बीच खेला गया। पीसीसी फूलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 50 रन बनाए। जवाब में लायंस भदोही की टीम 45 रन पर ढेर हो गई।
दूसरा मैच जमीलाबाद और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। जमीलाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 42 रन बनाए। जवाब में प्रतापगढ़ ने 42 रन बनाकर मैच टाई कर लिया। सुपर ओवर में प्रतापगढ़ ने एक रन से मैच जीत लिया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबला पीसीसी फूलपुर और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। प्रतापगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीसीसी फूलपुर की टीम ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मो. कामिल और सैयद जाकिर उर्फी ने विजयी खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।