फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हत्यारोपी का मददगार भेजा गया जेल

विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पीसीबी हॉस्टल में इविवि के पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या के मामले में एक और युवक को जेल भेजा गया है। वह एक हत्यारोपी का भाई है और आरोप है कि उसने भागने में उसकी मदद की। हालांकि, मुख्य समेत पांच आरोपियों के बारे में पुलिस छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं हासिल कर पाई है।

विज्ञापन


14 अप्रैल की रात दो बजे के करीब पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला को गोलियों से भून दिया गया था। मामले में हॉस्टल में ही रहने वाले आदर्श त्रिपाठी, अभिषेक उर्फ नवनीत यादव, सौरभ विश्वकर्मा, प्रशांत उपाध्याय व हरिओम त्रिपाठी, हिमांशु सिंह नामजद हुए।

एसएसपी ने खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया। तीन दिन पहले एक आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार किया गया था। तलाश में लगी क्राइम ब्रांच ने घटना के बाद आरोपी हरिओम के भदोही स्थित घर पर छापा मारा था।
विज्ञापन


इस दौरान पूछताछ में गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसके भाई सत्यम त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में पता चला कि वारदात के बाद हरिओम अपने घर तो गया ही था। वह लगातार अपने भाई सत्यम के संपर्क में भी था। हालांकि, भाई के पकड़े जाने की खबर मिलते ही उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी की मदद करने के आरोप में शनिवार को उसे जेल भेज दिया। वह अभी पढ़ाई करता है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी भाई की मदद करने के आरोप में सत्यम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अन्य आरोपियों का नहीं मिला सुराग
उधर मुख्य आरोपी आदर्श समेत अन्य का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं हासिल कर सकी है। गिरफ्तारी के लिए कर्नलगंज पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों की भी टीम लगाई गई है, लेकिन वह भी जगह-जगह की धूल ही फांक रही है। हाल यह है कि आजमगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, वाराणसी के बाद लखनऊ व बिहार मेें भी टीम भेजी जा चुकी है लेकिन नतीजा अब तक सिफर है।

फरार हत्यारोपियों के खिलाफ जारी होगा एनबीडब्ल्यू

पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी, कुर्की की भी तैयारी
पूर्व छात्र रोहित शुक्ला हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब गैर जमानती वारंद जारी कराएगी। इसके अलावा उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की भी तैयारी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि दोनों कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गई है।

बता दें कि रोहित शुक्ला हत्याकांड के पांच नामजद आरोपी घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पकड़े जा सके हैं। उनकी तलाश में कई जिलों में छापेमारी करने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिए हैं। जिससे पुलिस का सबसे बड़ा हथियार सर्विलांस भी नाकाफी साबित हो रहा है। हाल यह है कि पुलिस हवा में ही तीर मार रही है और सच यह है कि अब तक आरोपियों के बारे में उसे कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

यहां तक कि पकड़े गए प्रशांत से भी कोई खास जानकारी हासिल नहीं की जा सकी। ऐसे में अब फरार आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में पुलिस की ओर से अर्जी दाखिल कर दी गई है। यही नहीं पुलिस उन पर कुर्की की भी कार्रवाई की तैयारी में है। इस संबंध में भी पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि गैर जमानती वारंट जारी कराने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें