फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फर्जी चेक के जरिये करा लिया 9.85 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी चेक के जरिये 9.85 लाख रुपये का भुगतान कराने का मामला सामने आया है। बैंक अफसरों की ओर से इस मामले में जार्जटाउन थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट बीओबी के क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार गुप्ता की ओर से दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि विकास कुमार गुप्ता निवासी मटियारा रोड अल्लापुर ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा अल्लापुर में 12 अप्रैल 2023 को आधार कार्ड, पैन कार्ड व केवाईसी देकर बचत खाता खुलवाया।
19 मई को 9.85 लाख का चेक, जो विकास कुमार गुप्ता के पक्ष में मनजीत कौर पुत्री दलबीर सिंह (बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा टाउनहॉल अमृतसर पंजाब) की ओर से जारी किया गया था, लगाया। उसी दिन बीओबी शाखा टाउनहॉल ब्रांच अमृतसर से चेक जारी होने का पुष्टिकरण मांगा गया। मेल से पुष्टिकरण होने पर विकास कुमार गुप्ता के खाते में 9.85 लाख का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद 27 जून 2023 को बीओबी टाउनहॉल शाखा अमृतसर में मनजीत कौर खाताधारक ने शिकायती पत्र दिया। बताया कि उन्होंने कोई भी चेक विकास कुमार गुप्ता को नहीं दिया। जिस चेक से भुगतान किया गया है, वह मूल रूप से उनके पास है। जानकारी पर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मुख्य प्रबंधक बीओबी अशोक नगर शाखा से जांच कराई गई।
इसमें पाया गया कि विकास कुमार गुप्ता व अन्य उपरोक्त ने मिलकर बैंक का पैसा हड़पनेे की नीयत से कूटरचना की है। एसीपी कर्नलगंज राजेश कुमार यादव का कहना है कि फिलहाल तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें