फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा स्नान के लिए संगम तट पर उमड़ा जन सैलाब, संगम के 35 घाटों पर लगी डुबकी

Mon, 21 Jan 2019 11:05 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kumbh
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर गंगा, यमुना, अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए रविवार की शाम देश के कोने-कोने से आस्थावानों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।वाहनों पर गृहस्थी के सामान के साथ तुलसी के पौधे, कांसा लेकर बड़ी तादाद में कल्पवासी और श्रद्धालु कुंभनगर के शिविरों में पहुंचे।

विज्ञापन


आधी रात संगम के घाटों पर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो गया। शाम तक लाखों की तादाद में तीर्थयात्री संगम क्षेत्र में पहुंच गए। फाफामऊ से अरैल के बीच संगम के 35 घाटों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संगम स्नान होगा। इस बार पूर्णिमा पर 55-60 लाख श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने का अनुमान है। संगम की रेती पर 32सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में जगह-जगह यज्ञ, जप, ध्यान और वेद मंत्रों के साथ हवन, पूजन का सिलसिला तेज हो गया। 

कुंभ मेला क्षेत्र से चार किमी पहले वाहनों को रोके जाने की वजह से मीलों पैदल चलकर श्रद्धालुओं को संगम तट पर पहुंचना पड़ रहा है। रविवार की सुबह से ही बसों, ट्रेनों, निजी वाहनों से कल्पवासियों का रेला चलने लगा। सिर पर गठरी, कंधे पर झोला लिए लोग संगम जाने वाले मार्गों की ओर बढऩे लगे। कल्पवासियों के शिविरों में चहल-पहल बढ़ गई।

विज्ञापन

शटल बसें और ई-रिक्शे का होगा संचालन

अरैल से फाफामऊ के बीच बने घाटों से लेकर पांटून पुलों तक सिर पर गठरी लिए चलते स्नानार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। कुंभ मेला क्षेत्र तक जाने में कल्पवासियों, श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए चार पहिया, दो वाहनों का प्रवेश रविवार की रात को ही रोक दिया गया था। बड़ी तादाद में श्रद्धालु परेड के अलावा किला रोड, संगम नोज से लेकर झूंसी, नैनी, अरैल के गंगा के दोनों किनारों की रेती पर जगह-जगह उमड़ पड़े हैं। भोर में ही पौष पूर्णिमा की डुबकी लगने लगेगी। 

पार्किंग स्थलों से शटल बसें और ई-रिक्शे का होगा संचालन
प्रयागराज। पौष पूर्णिमा पर स्नान के लिए संगम तट तक पहुंचने के लिए यातायात की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र के नजदीक बने 94 पार्किंग स्थलों पर पांच लाख से अधिक वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। यातायात सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों से 10-10 शटल बसें चलाई जाएंगी। ई-रिक्शा भी चलेंगे। तीन किमी तक ई-रिक्शा का किराया 10 रुपये और इससे अधिक दूरी तय करने पर 20रुपये श्रद्धालुओं को देने होंगे। 

बैरीकेडिंग के बीच 35 स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान की तैयारी     
 प्रयागराज। इस पर्व पर 5.50 किमी लंबे तटों पर 35 जगहों पर बने स्नान घाटों पर बैरीकेडिंग कर सुरक्षित स्नान की व्यवस्था की गई है। मेला प्रशासन ने 60 - 75 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान लगाया है। 
 
विज्ञापन

स्वच्छता के खास इंतजाम 

1.22 लाख इको फ्रैंडली शौचालयों के इस्तेमाल के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित करेंगे स्वच्छाग्रही
17 हजार डस्टबीन में कूड़े किए जाएंगे एकत्र
1500 स्वच्छाग्रही भी कुंभ क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देने के लिए लगाए गए

तंबुओं की नगरी में आग से बचाव की तैयारी
40 फायर स्टेशनों पर एलर्ट जारी 
14 फायर चौकियों को फायर उपकरणों से 24 घंटे लैस रहने को कहा गया 
53 फायर मोटरसाइकिल मोबाइल दस्ता चाक-चौबंद


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें