फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लेगा जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग,पर्यटकों को लुभाने की तैयारी

Mon, 21 Jan 2019 10:37 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय दिवस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर का पर्यटन विभाग भी हिस्सा लेगा। इस सम्मेलन में पर्यटन को बढ़ा देने के लिए भी मंच होगा। इसके जरिए जम्मू कश्मीर के हिंदू धार्मिक स्थानों के लिए पर्यटकों को लुभाने की तैयारी है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक ओपी भगत ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जेके पर्यटक विभाग की एक टीम जा रही है जो वहां मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर के हिंदू धार्मिक स्थानों को प्रमोट करेगी। उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी के दर्शन से जुड़ी जानकारी सभी के पास है, लेकिन इसके साथ ही मचैल माता यात्रा, शिवखोड़ी, बाला सुंदरी माता, कैलाश कुंड यात्रा, मंगलादेवी समेत अन्य धार्मिक स्थानों के बारे में भी बताया जाएगा।

धार्मिक पर्यटन में हुई है बढ़ोतरी
भगत का कहना है कि पिछले वर्ष भी विभाग ने प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए 86 लाख श्रद्धालु आए। वहीं शिवखोड़ी में भी 16 लाख श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने माना कि देश भर में इस तरह के कार्यक्रम से जम्मू कश्मीर में पर्यटन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन रहेगी टीम

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 21 से 23 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विभाग के सहायक निदेशक उमेश शान, अकाउंट ऑफिसर राहुल महाजन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी तीन दिन तक बनारस में मौजूद रहेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें