फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना ट्रेन हादसा : प्रयागराज-पटना रूट ठप, कई ट्रेनों का बदला गया रास्ता, प्रयागराज से सवार हुए थे 80 यात्री

Thu, 12 Oct 2023 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आनंद विहार से यहां आने के बाद शाम 5.03 बजे ही प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुई। रात 9.31 बजे ट्रेन बक्सर से पटना के लिए रवाना हुई। इसी दौरान रघुनाथपुर के पास यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
बिहार ट्रेन हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद प्रयागराज-पटना रूट पर रेल संचालन ठप पड़ गया। इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें डायवर्ट कर दी गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में प्रयागराज से तकरीबन 80 यात्री सवार हुए, जबकि यहां से ट्रेन में 83 यात्रियों के रिजर्वेशन होने की बात सामने आई है। प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों से इसमें सवार होने वाले यात्रियों की संख्या तकरीबन 350 रही। साधारण कोच के यात्रियों की संख्या देर रात तक सामने नहीं आ सकी।

विज्ञापन




बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के चलने के बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास ट्रेन के कई कोच पटरी से उतर गए। रात साढ़े नौ और दस बजे के बीच हुए हादसे की सूचना मिलते ही डीआरएम हिमांशु बडोनी सीधे कंट्रोल रूम पहुंच गए। देर रात तक वह कंट्रोल रूम में ही रहे। इस बीच जीएम एनसीआर सतीश कुमार भी स्पेशल ट्रेन से रात 12 बजे के आसपास घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

 

कानपुर से भी सवार हुए थे 85 यात्री

बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आनंद विहार से यहां आने के बाद शाम 5.03 बजे ही प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुई। रात 9.31 बजे ट्रेन बक्सर से पटना के लिए रवाना हुई। इसी दौरान रघुनाथपुर के पास यह हादसा हो गया। प्रयागराज में ट्रेन की आरक्षित बोगियों में तकरीबन 80 लोग सवार हुए। जनरल कोच में कितने यात्री सवार हुए वह संख्या रेलवे द्वारा अभी मुहैया नहीं कराई गई है। इसी तरह कानपुर से भी ट्रेन में तकरीबन 85 यात्री सवार होने की सूचना है। अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फतेहपुर से भी ट्रेन में यात्री सवार हुए।

विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी किया गया है हेल्पलाइन नंबर
 

बताया जा रहा है कि जो कोच ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं उसमें प्रयागराज के भी कुछ लोग सवार बताए जा रहे हैं। उधर हादसे के बाद 12310 पटना राजधानी डीडीयू से गया होकर पटना के लिए डायवर्ट की गई। गया के रास्ते 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी, 15623 बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12428 सीमांचल एक्सप्रेस, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12423 नई दिल्ली राजधानी समेत 18 ट्रेनें रात एक बजे तक डायवर्ट की जा चुकी थी। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डा. अमित मालवीय ने बताया कि ट्रैफिक बाधित होने की वजह से मार्ग के सभी स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल 24 घंटे खोले जाने का निर्देश दिया है। हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।


हेल्प लाइन नंबर

प्रयागराज 0532 - 2408128, 2407353, 2408149

कानपुर 0522 - 2323016, 2323018, 2323015

अलीगढ़ 0571 - 2409348

इटावा - 7525001249

फतेहपुर 05180 - 222026, 222025, 22436

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें