फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सें हड़ताल पर मरीजों की परेशानी बढ़ी

Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एसआरएन में नर्सों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज (एमएलएनएम) के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में संविदा पर तैनात नर्सों के शनिवार से हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इससे एक नर्स की ड्यूटी दो-दो वार्डों में लगा दी गई है। नए नर्सों की तैनाती तक उनकी छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। नर्सें डीएम और कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कार्यालय के सामने दिन भर बैठी रहीं। कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। नर्सों ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


चिकित्सालय में नर्सों की तैनाती आउटसोर्सिंग के जरिए हुई है। शासन ने आउटसोर्सिंग एजेंसी सैनिक कल्याण निगम से संविदा समाप्त कर ली है। इसके चलते संविदा पर तैनात 83 नर्सों को 31 जुलाई से हटाया जाएगा। नर्सों को इस बात की जानकारी होने पर वह आक्रोशित हैं। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी संविदा को बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसी को लेकर नर्सों ने शनिवार से आंदोलन छेड़ दिया। उनकी मांग है कि उनकी संविदा को बहाल किया जाए और बकाए मानदेय का भुगतान किया जाए। हड़ताल में बड़ी संख्या में नर्सें शामिल रहीं। नर्सों ने अपनी मांगों का ज्ञापन चंद्रशेखर आजाद पार्क में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी सौंपा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें