कॉल्विन अस्पताल में में मरीज और तीमारदारों को आरओ की जगह टंकी का पानी पीने के लिए मिल रहा है। इसकी वजह से कई मरीजों ने अस्पताल में पानी पीना ही छोड़ दिया है। मरीजों का कहना है, कि पानी का स्वाद ठीक नहीं है।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने अस्पताल की पड़ताल की। रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास कैन में मरीजों के पानी और ओआरएस घोल रखा गया था।
कुछ लोगों ने कैन का पानी पीते ही उगल दिया। पूछने पर बताया कि पानी का स्वाद अजीब सा है। यह पानी फिल्टर भी नहीं है। इतना ही नहीं अस्पताल के अधिकांश कर्मचारी खुद पानी की बोतल घर से लाते हैं या खरीदकर पीते हैं। वहीं, एक्सरे जांच के पास लगे वाटर कूलर में दोपहर एक बजे ही पानी खत्म हो गया था।
-
यहां का पानी फिल्टर तक नहीं है। पानी का स्वाद अजीब है। - शानू, चकिया
अस्पताल का पानी पीना छोड़ दिया है। यहां पर मरीजों को सीधा टंकी का पानी पिलाया जाता है। - मो. रहमान, जानसेनगंज
-दो दिन पहले ओआरएस डालकर कैन का पानी पिया था। इसके बाद पेट में दर्द शुरू हो गया था। - मो. सैफ, शाहगंज
-
अगर आरओ पानी नहीं है, तो फिल्टर पानी देना चाहिए। मैं बाहर से पानी खरीदकर पीता हूं। - समीर, रोशनबाग
-
आरओ वाटर कैन में भरवाने के लिए कहा है। राउंड के समय पानी पीकर चेक करता हूं। - डॉ. एसके चौधरी, प्रमुख अधीक्षक, कॉल्विन अस्पताल
समीर, रोशनबाग- फोटो : लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गिरी छत।
समीर, रोशनबाग- फोटो : लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गिरी छत।
समीर, रोशनबाग- फोटो : लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गिरी छत।