फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामविलास पासवान ने खेला दलित कार्ड, एससी/एसटी एक्ट पर मोदी सरकार की तारीफ

Wed, 08 May 2019 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
ram vilas paswan - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के बलापुर बाग कर्मा में दलितों को रिझाया। दलित कार्ड खेलते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के प्रयास से ही एससी/एसटी एक्ट लागू हुआ। 

विज्ञापन


दोपहर करीब 2.30 बजे जनसभा स्थल पर जब पासवान हेलीकॉप्टर से उतरे तो कड़ी धूप के बावजूद भीड़ में शामिल लोगों ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। मंच पर पहुंचे पासवान ने सबसे पहले भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को वोट देने की अपील की। 

दलित बहुल इस क्षेत्र में उन्होंने कमजोर तबके के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी। उनका दलितों को भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का फोकस रहा। एससी/एसटी एक्ट जनसभा को संबोधित करते हुए रामबिलास ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


मोदी सरकार दलित हितैषी बताते हुए उन्होंने हरिजन एक्ट कानून को पास करने को सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को अपना मत देकर विजयी बनाएं। 

इस मौके पर विधायक डॉ. अजय, कमलेश त्रिपाठी, केशव पांडेय, सुभाष केसरी, संतोष केसरी, अतुल केसरवानी समेत करछना विधानसभा मंडल के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें