Rialway NCR News : प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो यहां कुल तीन प्रतीक्षालय हैं। इसमें एसी क्लास, स्लीपर एवं महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रतीक्षालय हैं। पीएनआर नंबर और यात्री का नाम वहां मौजूद कर्मचारी के रजिस्टर में नोट कराके उसका उपयोग यात्री करते हैं। यही व्यवस्था देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर लागू है।
प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्रतीक्षालय में ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों से रेलवे प्रशासन अब किराया वसूलेगा। महाकुंभ के पूर्व यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। रेलवे द्वारा स्टेशनों के प्रतीक्षालय निजी हाथों में सौंपे जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
अभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उच्च श्रेणी एवं स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिए ही प्रतीक्षालय होते हैं। जंक्शन की बात करें तो यहां कुल तीन प्रतीक्षालय हैं। इसमें एसी क्लास, स्लीपर एवं महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रतीक्षालय हैं। पीएनआर नंबर और यात्री का नाम वहां मौजूद कर्मचारी के रजिस्टर में नोट कराके उसका उपयोग यात्री करते हैं। यही व्यवस्था देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर लागू है।
अब रेलवे प्रतीक्षालयों में सुविधाएं बढ़ाकर इसका शुल्क वसूलेगा। इसके लिए प्रतीक्षालय निजी हाथों में सौंपे जाएंगे। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होगा। जिसे टेंडर मिलेगा वह प्रति घंटे के हिसाब से यात्रियों से किराया वसूलेगा। किराया कितना लगेगा यह अभी तय नहीं है। माना जा रहा है कि न्यूनतम किराया 10 रुपये प्रति घंटा हो सकता है।
विज्ञापन
इन प्रतीक्षालयों में आराम दायक कुर्सी, एसी, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था, न्यूज पेपर आदि की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। शुल्क देकर चाय, कॉफी एवं स्नैक्स का भी आनंद यात्री ले सकेंगे। इसकी शुरूआत कानपुर सेंट्रल से होने जा रही है। वहां टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीआरएम प्रयागराज ने इसकी पुष्टि की है।