Passengers arrived but goods did not arrive
प्रयागराज। शादी में शामिल होने के लिए रायपुर से आने वाले पांच यात्रियों को मंगलवार को नई समस्या से जूझना पड़ा। वे तो बमरौली एयरपोर्ट पर उतर गए लेकिन उनका सामान नहीं आया। इंडिगो की फ्लाइट पर लोड अधिक होने की वजह से उनके बैग नहीं लाए जा सके। इसकी वजह से उन्हें बिना कपड़ों के ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होना पड़ा। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया।
यात्रियों का कहना था कि रायपुर से कुल 13 लोग एक साथ चले। उनमें से पांच लोगों का सामान नहीं आया। इनमें छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद टेकिभनकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति वीके स्थापक भी शामिल रहे। उनका कहना था कि शादी में शामिल होने के लिए कानपुर जाना है लेकिन सामान नहीं उतरा। उन्होंने इंडिगो के मैनेजर विपुल काले से शिकायत की लेकिन उन्होंने लिखित में शिकायत लेने से मना कर दिया। यात्रियों का कहना था कि इंडिगो के मैनेजर कि फ्लाइट में पर्याप्त भार हो गया था। इसलिए सामान बुधवार को आ पाएगा। इससे यात्रियों की नाराजगी बढ़ गई। सभी बिना सामान के ही कानपुर के लिए रवाना हो गए।