फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस से सांठगांठ के चलते खुलेआम घूमते रहे बेटी के हत्यारे’

विज्ञापन
Daraganj murder case
विज्ञापन
अगवा कर कत्ल की गई युवती की मां ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

कहा- पैरवी करने पर बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाकर भेजा जेल
प्रयागराज। दारागंज से अगवा कर बेरहमी से कत्ल की गई रचना शुक्ला के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरेाप लगाए हैं। मां उमा शुक्ला का कहना है कि पुलिस से सांठगांठ के चलते ही जघन्य तरीके से हत्या करने के बाद भी आरोपी न सिर्फ खुलेआम घूमते रहे बल्कि, परिवार को धमकाते भी रहे। यही नहीं पैरवी करने पर उनके बेटे को पुलिस ने फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया।
मंगलवार को मां व बहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। आरोप लगाया कि 2016 में बेटी के गायब होने के बाद से लगातार परिवार के लोग पुलिस गुहार लगाते रहे। यहां तक कि हथिगवां में युवती की अधजली लाश मिलने की खबर पढ़ने पर भाई भोला ने दारागंज थाने पहुंचकर मृतका के अपनी बहन होने की आशंका जताई लेकिन पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत व लगातार केस की पैरवी करने पर मार्च 2018 में उसे फर्जी केस में फंसाकर जेल भेज दिया। इसके बाद बहन निशा ने पैरवी शुरू की तो घर में घुसकर उसे धमकाया गया। नामजद आरोपी सलमान ने अपने साथियों संग मिलकर घर में घुसकर उससे छेड़खानी की और तोड़फोड़ करते हुए बहन के केस में पैरवी न करने के लिए धमकाया। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मां व अन्य परिजनों ने मांग उठाई कि उनकी बेटी की हत्या करने वाले आरोपी स्थानीय पुलिस की सांठगांइ से खुलेआम न सिर्फ घूमते रहे बल्कि परिवार को धमकाते भी रहे। ऐसे में दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव डालकर करा दिया था समझौता
प्रयागराज। मृतका की मां उमा शुक्ला ने यह भी बताया कि हत्यारोपी सलमान उनकी बेटी को पिछले कई सालों से परेशान कर रहा था। राह चलते छेड़खानी करने के साथ ही वह मारपीट व धमकाता भी था। इसी से आजिज आकर 2015 में बेटी रचना ने उसके खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकाने के आरोप में मुकदमा लिखवाया था। लेकिन बाद में आरोपी के दबाव डालने पर उसने मुकदमा वापस ले लिया था। इस दौरान कोर्ट में दिए अपने बयान में भी उसने कहा था कि मेरी की शादी की बात चल रही है और मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से मेरी मां को कोई परेशानी हो। मृतका की मां ने आरोपी के पिता पर भी आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें