फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के यात्री की मौत

Fri, 23 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद खिलाड़ी व अतिथि।
विज्ञापन
दानापुर एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे एक यात्री की मांडारोड स्टेशन पर दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे हुआ। बिहार के नेवादा, भोजपुर, जगदेव नगर निवासी विश्वकर्मा शर्मा (50) पुत्र सियाराम शर्मा ट्रेन के लूप लाइन में रुकने पर प्लेटफॉर्म पर उतर गए थे। इसी दौरान मेन लाइन से गुजर रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

सूचना पर आरपीएफ उपनिरीक्षक मनोज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे विष्णु शर्मा ने बताया कि उनके पिता मजदूरी के लिए प्रयागराज जा रहे थे। परिवार में पत्नी सीता देवी और पांच बेटे विष्णु, राजेश, प्रवेश, मीठू और रंजीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें