प्रयागराज से सवारियां भरकर हंडिया के लिए निकला एक ऑटो मंगलवार को दोपहर बैरगिया नल के पास कार की चपेट में आने से सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठी चार सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। घायलों को सीएचसी सैदाबाद ले जाया गया। घायल गोपालीपुर निवासी बड़ेलाल व उनकी पत्नी पूजा और मियागंज हंडिया निवासी अजरूल बेगम का सीएचसी में इलाज चल रहा है। वहीं, रसूलपुर दुमदुमा निवासी धर्मनारायण मिश्रा को रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।