फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी मार्ग की थर्ड लेन पर देना होगा पार्किंग शुल्क

विज्ञापन
Parking fee to be paid on third lane of SP Marg
विज्ञापन
प्रयागराज। सिविल लाइंस में एमजी मार्ग के बाद वाहनों चालकों को अब एसपी मार्ग पर भी वाहन पार्किंग के लिए जेब ढीली करनी होगी। एसपी मार्ग की थर्ड लेन पर नगर निगम ने पार्किंग शुल्क वसूलने की तैयारी कर ली है। नए साल के पहले ही ठेकेदार वसूली शुरू कर देगा। एमजी मार्ग पर लागू दरें ही यहां प्रभावी होंगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश और व्यापारियों की मांग पर नगर निगम ने पीडीए के सहयोग से एसपी मार्ग पर थर्ड लेन चिह्नित कराई। यहां पीडीए ने चार पहिया वाहन खड़े करने के लिए पेंट से ब्लॉक बनवाए। थर्ड लेन पर अभी तक वाहन खड़ा करना नि:शुल्क है।
नगर निगम ने एसपी मार्ग थर्ड लेन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। यहां ठेका हासिल करने वाली फर्म के साथ अनुबंध किया जाना है। अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद के अवकाश पर रहने के कारण बृहस्पतिवार को औपचारिकताएं पूरी नहीं की जा सकीं।
विज्ञापन

निगम अफसरों के मुताबिक एसपी मार्ग पर चार पहिया वाहनों के लिए बीस तथा दो पहिया वाहनों के लिए दस रुपये पार्किंग शुल्क प्रभावी होगा। यह दरें पहले चार घंटे के लिए होंगी। इसके बाद निर्धारित दरों का आधा शुल्क क्रमश: दस और पांच रुपये दो घंटे के लिए देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें