फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिविल लाइंस में पार्किंग के लिए शुल्क निर्धारित, 25 फरवरी को खुलेगा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में वाहनों को पार्क करने के लिए नगर निगम ने शुल्क निर्धारण कर दिया है। बाइक, स्कूटी समेत अन्य दो पहिया वाहनों को पार्क पर न्यूनतम शुल्क सात रुपये और कार, जीप व अन्य चार पहिया वाहनों को पार्क करने पर न्यूनतम शुल्क 15 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम 25 फरवरी को पार्किंग का टेंडर खोलेगा। उम्मीद है कि अप्रैल से लोगों को वाहन पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त भारी वाहनों के लिए शुल्क अलग से तय किया जाएगा।
सिविल लाइंस में लोग सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं। जिस वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने 11 सड़कों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया है। इन सड़कों के किनारों को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

इनमें से जिन मार्गों पर शुल्क लगाए जाएंगे उन्हें टेंडर के माध्यम से निजी संस्थाओं के कर्मचारी वसूल करेंगे। हालांकि नई पार्किंग नीति के तहत पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। साथ ही आसपास महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की भी व्यवस्था रहेगी।
सिविल लाइंस के नवाब यूसुफ रोड व इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने नो-पार्किंग जोन वाली व्यवस्था लागू होगी। अन्य मार्गों पर पार्किंग शुरू होने के बाद नवाब यूसुफ रोड व हाईकोर्ट के सामने वाहन खड़ा करने वालों पर पुलिस और निगम कार्रवाई करेगा। चिह्नित मार्ग पर पार्किंग एरिया भी निर्धारित होगा। निर्धारित क्षेत्र के बाहर खड़े वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा।


इनसेट
इन स्थानों पर होगी पार्किंग
पार्किंग के लिए सिविल लाइंस में एमजी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, पीडी टंडन रोड, हाईकोर्ट इलाहाबाद बैंक के पीछे, दयानंद मार्ग, पन्नालाल रोड, एमजी मार्ग एसआरएन वेंडिंग जोन, ताशकंद मार्ग, ड्रमंड रोड, कचहरी रोड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुछ और सड़कों को भी शामिल करने का प्रयास है।

पार्किंग रेट लिस्ट
समय दो पहिया (रुपये में) चार पहिया (रुपये में)
10 मिनट 0 0

एक घंटे 7 15

दो घंटे 15 30
नाइट पार्किंग
(रात 11 से सुबह छह बजे तक)
50 100

24 घंटे के लिए 57 120
महीने का पास 855 1800


वर्जन
पार्किंग को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 25 फरवरी को टेंडर खोलने की तैयारी है। अप्रैल तक लोगों को सिविल लाइंस में पार्किंग की सुविधा मिलने की उम्मीद है। - अरविंद राय, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें