फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईटेक रीडिंग हॉल और अपग्रेड ई-लाइब्रेरी से आसान होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए विवि प्रशासन ने नई विंग के साथ-साथ ई-लाइब्रेरी को अपग्रेड किया है। इससे छात्रों को पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही रीडिंग हॉल को हाईटेक बनाने के साथ ही बैठने की क्षमता में भी विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

लाइब्रेरियन डॉ. बीके सिंह ने बताया लाइब्रेरी में बैठने की क्षमता 625 से बढ़कर 1,050 से अधिक की गई है। नवनिर्मित भवन में 450 से 500 छात्रों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही 4,000 छात्रों के बैग रखने की क्षमता वाला विशाल काउंटर बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि दृष्टिबाधित छात्रों के लिए विशेष पथ बनाया जाएगा। डिजिटल मोर्चे पर लाइब्रेरी अब और अधिक समृद्ध होगी। यहां 7,80,000 भैतिक पुस्तकें, 14,000 ई-जर्नल्स, 12 ई-डाटाबेस और 5,000 ई-बुक्स का संग्रह है।
विज्ञापन

छात्र रिमोट एक्सेस के जरिये कई से भी पुस्तकों को पढ़ सकेंगे। डॉ. बीके सिंह के अनुसार, ई-लाइब्रेरी के अपग्रेड होने से शोध और प्रतियोगी छात्रों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें