संजय शुक्ला। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
संजय के घर जाने पर ग्रामीणों ने रोका
मृतक के गांव में उनके घर जाने वाले दोनों रास्तों पर ग्रामीणों का पहरा है। एक रास्ता गांव में स्थित मंदिर की तरफ से जाता है, जबकि दूसरा रास्ता तालाब के पास से होकर गुजरता है। इन दोनों ही रास्तों पर ग्रामीणों का पहरा है। बुधवार को ग्रामीणों ने सभी को संजय के घर तक जाने से रोक दिया। विनती की गई कि संजय की मौत की खबर वृद्ध माता-पिता को न दें, ताकि उनके साथ कोई अनहोनी न हो।
आज सुबह गांव पहुंचेगा संजय का शव
ग्रामीणों ने बताया कि टोल प्लाजा पर हुई घटना की जानकारी के बाद मृतक के साले मिर्जापुर निवासी बृजेश तिवारी समेत परिवार के अन्य लोग बाडो पट्टी टोल प्लाजा पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को प्रयागराज स्थित गांव लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्रामीण उदय प्रताप यादव, विपिन तिवारी, ठाकुर प्रसाद यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध माता-पिता को इसलिए जानकारी नहीं दी जा रही है कि कहीं उन्हें सदमा न लग जाए। पत्नी को सिर्फ हादसे में घायल होने की जानकारी दी गई है।