फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrest : पैसा लेकर परीक्षा पास कराने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, गैंग के सरगना व साथी की तलाश

Thu, 04 Apr 2024 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नौकरी दिलाने के ठेकेदारों ने अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर पास कर दिया। मामला खुला जब बायोमेट्रिक में एसएससी का अभ्यर्थी अनिल कुमार फेल हो गया। कुछ दिन बाद अनिल को नौकरी नहीं मिली तो नौकरी दिलाने के ठेकेदार व अनिल के बीच पैसे को लेकर कहां सुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
अजय विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज पुलिस पैसे लेकर एसएससी व उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा पास कराने के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ चंद घंटे में एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस गैंग के सरगना समेत साथी की तलाश कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के शहाबपुर ताली निवासी अनिल कुमार पुत्र मानिक चंद ने आरोप लगाया है कि 2019 में एसएससी परीक्षा पास करने के लिए सोनू यादव निवासी कौड़िहार ने लाखों रुपए ले लिए।

विज्ञापन


नौकरी दिलाने के ठेकेदारों ने अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर पास कर दिया। मामला खुला जब बायोमेट्रिक में एसएससी का अभ्यर्थी अनिल कुमार फेल हो गया। कुछ दिन बाद अनिल को नौकरी नहीं मिली तो नौकरी दिलाने के ठेकेदार व अनिल के बीच पैसे को लेकर कहां सुनी शुरू हो गई। बुधवार को अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस पर आरोपी सोनू यादव निवासी कौड़िहार गैंग सरगना बिहार का रहने वाला एक व्यक्ति व अजय विश्वकर्मा निवासी आदमपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज की तलाश में जुट गई।

मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक जेपी सिंह बुधवार की देर शाम करीब सवा आठ बजे बैंक के सदस्य अजय विश्वकर्मा को आदमपुर नो एंट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर पुलिस गैंग सरगना समेत व उसके साथी की तलाश कर रही है। पुलिस आरोपी पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें