समाजवादी पार्टी के यमुनापार इकाई के जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद (63) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने शहर के कीडगंज क्षेत्र के चौखंडी में स्थित अपने आवास पर सुबह 7.30 बजे अंतिम सांस ली।
समाजवादी पार्टी के यमुनापार इकाई के जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद (63) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने शहर के कीडगंज क्षेत्र के चौखंडी में स्थित अपने आवास पर सुबह 7.30 बजे अंतिम सांस ली। वह कई दिन से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार दारागंज घाट पर दोपहर बाद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दुःख जताया है।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, संदीप पटेल, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महानगर महासचिव रवींद्र यादव एडवोकेट, कमला यादव आदि नेताओं उनके आवास 222 चौखंडी कीड गंज पहुंचकर उनके शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
पप्पूलाल निषाद सपा में लंबे अरसे से जुड़े रहे। विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी का काम जिम्मेदारी से करते रहे। 26 अप्रैल 2023 को पप्पूलाल निषाद को जिलाध्यक्ष यमुनापार मनोनीत किया गया था। इनके परिवार में पत्नी द्रोपदी देवी के अलावा दो पुत्र जितेंद्र निषाद एवं रुपेश निषाद तथा पुत्री प्रियंका विवाहित हैं।