फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से कराया जाएगा पंचायती चुनाव : ओमप्रकाश राजभर

Thu, 22 Jan 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हरिसेनगंज में पंचायती राज मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के चलते पंचायती चुनाव की प्रक्रिया कुछ पिछड़ने के बावजूद प्रदेश में समय से ही पंचायती चुनाव कराया जाएगा। उक्त बातें मऊआइमा में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही।
विज्ञापन



मगनपुर गांव स्थित अपने अपर निजी सचिव ओमप्रकाश पटेल के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पंचायती राज मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में विकास हो रहा है। गुंडों का चुन-चुन कर सफाया किया जा रहा है।
मंत्री राजभर ने माघ मेला में शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद पर कहा कि शंकराचार्य के शिष्यों ने बैरिकेडिंग तोड़े हैं, जबकि वीआईपी कल्चर समाप्त हो चुका है। पंचायती चुनाव को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में समय से चुनाव कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या, ऋषि प्रजापति, द्वारिका प्रसाद पटेल, अनिल मौर्या, अश्वनी विश्वकर्मा और रोहित पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सामाजिक न्याय संघर्ष महारैली का समापन

बुधवार को गोहरी स्थित देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड मैदान में भागीदारी पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय संघर्ष महारैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भागीदारी पार्टी दलित, आदिवासी पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और वंचित समुदायों के अधिकारों के रक्षा के लिए बनाई गई है। जो निरंतर समाज में समानता अधिकार और न्याय की मांग लगातार कर रही है।
मौके पर ज्ञान सिंह प्रजापति, कीर्ति प्रकाश द्विवेदी, बाला प्रसाद कुशवाहा, सुनील कुमार प्रजापति, सुनील प्रजापति, श्रीकांत प्रजापति, आत्मा राम प्रजापति, सत्यम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें