फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव और त्योहार पर शांति बनाना है चुनौती

Wed, 30 Sep 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सूबे के पुलिस मुखिया जगमोहन यादव और प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने मंगलवार को एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी के साथ पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक में हिदायत दी कि पंचायत चुनाव और त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने पाए। चुनावों के दौरान असलहे लहराकर धन तथा बाहुबल के प्रर्दशन पर सख्ती से रोक लगानी होगी।
विज्ञापन


 डीजीपी और प्रमुख सचिव ने कहा कि इलाहाबाद समेत प्रदेश के तमाम जिलों में पंचायत चुनाव और प्रमुख त्यौहार एक साथ हैं। इस दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस को निर्भीक होकर सख्त कार्रवाई करनी होगी। अवैध शराब बेचने और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने होंगे।

नामांकन के बाद जिला स्तर पर पुलिस-प्रशासनिकअफसर प्रत्याशियों के साथ बैठक करें। ब्लॉक स्तर भी ऐसा किया जाए। चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन कराया जाए। प्रत्याशी जुलूस और वाहनों का काफिला लेकर न निकलने पाएं। लाइसेंसी असलहों को तेजी से जमा कराया जाए। साथ ही असलहों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब तक की तैयारी पर संतोष जताने पर मातहतों ने राहत की सांस ली। बैठक में इलाहाबाद के डीआईजी भगवान स्वरूप, कमिश्नर राजन शुक्ला, एसएसपी केएस इमैनुएल, डीएम संजय कुमार समेत परिक्षेत्र के कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर के भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें