prayagraj news : जिला पंचायत प्रयागराज।
- फोटो : prayagraj
जिला पंचायत सदस्य के 84, ग्राम प्रधान के 1540, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2086 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 19820 पदों के लिए शनिवार को नामांकन शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य के लिए पुलिस लाइन के सामने स्थित पंचातय भवन तथा अन्य पदों के लिए ब्लाक में नामांकन हुआ। नामांकन के लिए सुबह आठ से शाम पंाच बजे तक का समय निर्धारित था लेकिन इस अवधि के भीतर परिसर में प्रवेश करने वाले सभी दावेदारों का नामांकन कराया गया। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य के लिए एक काउंटर पर आठ बजे तक नामांकन हुआ। कोरांव ब्लाक में तो देर रात तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रही।
prayagraj news : जिला पंचायत कार्यालय में सदस्य पद के लिए नामाकांन करने के लिए पहुंचे प्रत्याशियों की भीड़।
- फोटो : prayagraj
जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल सात काउंटर खोले गए थे। इनमें से पहले काउंटर पर एक से 12 वार्ड केे लिए 156 नामांकन हुए। दूसरे काउंटर पर वार्ड 13 से 24 के लिए 134 लोगों ने नामांकन किया। इसी तरह से तीसरे काउंटर पर 122, चौथे पर 123, पांचवें पर 106, छठे पर 137 तथा सातवें काउंटर पर 73 से 84 वार्ड के लिए सबसे अधिक 172 लोगों ने नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी एडीमए नजूल गंगा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नामांकन शांतिपूर्वक हुआ। रविवार को भी सुबह आठ से शाम पांच बजे के बीच नामांकन होगा।