पनासा पुल की मरम्मत का कार्य अब अंतिम चरण में है। मरम्मत के दौरान पुल की क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त किया गया। इसके बाद पुल की रंगाई-पुताई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया गया, जिससे पुल का स्वरूप पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक दिखाई दे रहा है। साथ ही पुल के दोनों ओर मिट्टी डालकर मार्ग को समतल किया गया, जिससे वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुल की मरम्मत पूरी होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि अब वर्षों तक इस पुल के माध्यम से सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा।