फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के सौंदर्यीकरण पर पलीता, लाखों रुपये बर्बाद

Fri, 20 Jul 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कुंभ के तहत सड़कों के सौंदर्यीकरण का नमूना हैरान कर देने वाला है। हीवेट रोड बिछाई गई टाइल्स तीन महीने के भीतर ही उखड़ने लगी है। जगह-जगह जोड़ खुलने लगे हैं। इतना ही नहीं, इस मार्ग पर चौड़ाई बढ़ाने के नाम पर एक बार फिर छतों-बारजों को तोड़ा जाने लगा है। इससे ईंट-पत्थरों का मलबा गिरने से टाइल्स टूट कर चूर हो रही है। गड़बड़ी की शिकायत के बाद इसकी जांच शुरू करा दी गई है। नतीजा क्या निकलेगा, कहा नहीं जा सकता लेकिन अगर गहराई से जांच कराई जाए तो इसमें बड़ी खामियां उजागर होने की आशंका है।      
विज्ञापन


संगमनगरी में कुंभ से पहले 32 सड़कों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी एडीए को दी गई है। तीन महीने पहले जानसेनगंज चौराहे से पूरब जाने वाले हीवेट रोड(विवेकानंद मार्ग) पर टाइल्स बिछाने का काम शुरू हुआ था। तीन हफ्ते पहले तक टाइल्स बिछाई गई। एक ओर टाइल्स बिछाई जा रही थी तो, दूसरी ओर उसके जोड़ भी खुलने लगे। सड़क की दोनों पटरियों पर बिछाई गई टाइल्स कई जगह उखड़ी हुई देखी जा सकती है। मानक के विपरीत घटिया मसाला का इस्तेमाल किए जाने से टाइल्स पूरी तरह सेट नहीं हो सकी है। हफ्ते भर पहले जानसेनगंज चौराहे से करीब 50 मीटर पहले कमलेश चाय वाले की दुकान के पास काम रोक दिया गया। कमलेश के मुताबिक आसपास के दुकानदारों को बताया गया कि पांच-पांच मीटर तक पटरी फिर चौड़ी की जाएगी। इसके बाद दोनों तरफ की पटरी के भीतर आने वाले भवनों के छतों को तोड़ा जाने लगा।

छतों को तोड़े जाने से ईंट-पत्थर के मलबे टाइल्स पर गिर रहे हैं। टाइल्स बिछी पटरियों पर बृहस्पतिवार को ईंटों के मलबे के ढेर लगे दिखे। पुस्तक सदन के सामने 20 मीटर तक टाइल्स पर ही मलबा पटा रहा। पुस्तक सदन के अजीत कुमार ने बताया कि दो हफ्ते पहले तक टाइल्स बिछाने का काम चला है। कई जगह टाइल्स उखड़ गई है। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत एडीए से की, तो अफसरों ने जांच शुरू करा दी। एडीए के एक्सईएन रोहित खन्ना ने बताया कि 80 लाख रूपये की लागत से इस रोड की पटरियों पर टाइल्स बिछाने का काम कराया जा रहा है। दोनों पटरियों को मिलाकर 1700 मीटर लंबाई में टाइल्स बिछाने का काम तीन महीने पहले शुरू हुआ था।    
विज्ञापन


प्वाइंटर
1700 मीटर लंबाई में हीवेट रोड की पटरियों पर बिछाई जा रही है टाइल्स
80 लाख रुपये की लागत से सड़क के सौंदर्यीकरण का एडीए करा रहा है काम
32 सड़कों के सौंदर्यीकरण की कुंभ के तहत एडीए को मिली है जिम्मेदारी

हीवेट रोड पर बिछाई गई टाइल्स उखड़ने की शिकायत मिली है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि टाइल्स बिछने के बाद सूखने का मौका नहीं दिया गया। दूकानदार उसी पर मोटरसाइकिल और स्कूटी खड़ी करने के साथ ही भारी समान रखने लगे। फिलहाल इसकी जांच कराई जा रही है। ओपी मिश्रा, मुख्य अभियंता, एडीए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें