फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में मिलेगा पाकिस्तानी शामी कबाब

Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
matan - फोटो : getty images
विज्ञापन
पाकिस्तान के पहनावे और वहां के खानपान को करीब देखना और समझना चाहते हैं तो टूरिस्ट बंगलों पहुंचे। 13 मई से वहां चार दिवसीय ‘इंडो-पाक लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी एवं फूड फेस्टिवल’ की शुरुआत होने जा रही है। इसमें पाकिस्तानी शामी कबाब होगा और साड़ी, सलवार सूट और सजावटी आइटम भी दिखेंगे। 16 मई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे न्यायमूर्ति अरुण टंडन करेंगे। आयोजन दि प्लानर्स, उत्तर प्रदेश पर्यटन और पीएचडी चैम्बर्स के संयुक्त तत्वावधान में होगा। 
विज्ञापन


दि प्लानर्स के सनी मालिक और पाकिस्तान से आईं सर्वोधा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स की सपना कविता ओबरॉय ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के संगम सभागार में संवाददाताओं को बताया कि यह आयोजन सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत हो रहा है। इसके लिए पाकिस्तान से 40 सदस्यीय टीम आई है। आयोजन स्थल पर कुल 40 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें से 27 स्टॉल पाकिस्तानी टीम के होंगे। स्टॉल पर सिंधी बिरयानी, मटन कोरमा, बोटी कबाब, शामी कबाब, मटन, चिकन समेत कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा पाकिस्तारी गोटा पट्टी, साड़ी, सलवार सूट, सजावटी आइटम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, के स्टॉल भी होंगे। लखनऊ से भी नॉनवेज व्यंजनों के कई स्टाल होंगे। साथ ही हैदाबाद, दिल्ली, इंदौर के बने फर्नीचर्स के स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें