फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: पाक हादसे के वीडियो को महाकुंभ का बताया, 26 सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों पर अफवाह फैलाने का केस दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पाकिस्तान में हुए सड़क हादसे के वीडियो को महाकुंभ का बताकर अफवाह फैलाने में 26 सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी अकाउंटों का डिटेल खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में हुए सड़क हादसे के वीडियो को महाकुंभ का बताकर अफवाह फैलाने में 26 सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी अकाउंटों का डिटेल खंगाला जा रहा है। महाकुंभ के बारे में भ्रामक खबर फैलाने में अब तक कुल 101 अकाउंटों पर केस दर्ज किया जा चुका है।

मेला पुलिस के अफसरों ने बताया कि 19-02-2025 को यह संज्ञान में आया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट से पाकिस्तान के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुंभ का बताकर अफवाह फैलाई जा रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘माता-पिता की सेवा करके भी उतर जाएगा पाप, यहां पाप धोने के चक्कर में जिंदगी से भी हाथ धो बैठोगे’ गाना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


यह वीडियो पाकिस्तान के करक जनपद में जनवरी 2025 में ट्रेलर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुए सड़क हादसे से संबंधित है। इसका खंडन भी कुंभ मेला व उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से किया गया है। मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ऐसे 26 अकाउंट पर केस दर्ज किया गया है। अब तक कुल 10 प्रकरणों का संज्ञान लेकर 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिन्होंने महाकुंभ को लेकर गलत सूचना फैलाई।

विज्ञापन

इन पर हुई रिपाेर्ट

1- जय भीम (Facebook)

2- विरल सेलेब्रेटी (Facebook)

3- उम्मेद कसाना संगोदा (Facebook)

4- अमन @bharhuliyaista (Instagram)

5- कमलेश यादव जी @ itz___jay_baba__khatu___shaym (Instagram)

6- सूर्या व्लोगर 2025 @suryavloger2025 (Instagram)

7- राज अहिर @khal.nayak8213 (Instagram)

8- अयान खान @ayan_khan_826588346 (Instagram)

9- रजनीश रिस्पेक्ट शॉर्ट @ rajneesh_rao.99 (Instagram)

10- महादेव 150k हिन्दु धर्म @jaishree_shyam55 (Instagram)

11- शुभम यादव बस्ती @shubham_yadav_basti (Instagram)

12- गाजी गुरफान यासीन @gufran_yaseeni_91 ((Instagram)

13- अदनान खान @itz_adnan_khan_786__ (Instagram)

14- बीनू परी @baby_doll_kanpuriya_.786 (Instagram)

15- वाशु जी @vashu_official_vlogs (Instagram)

16- किस्मत लाल @ziddyladkakismat (Instagram)

17- अभिषेक एस राजपूत @akh.ileshyadav2759 (Instagram)

18- क्रेजी राइटर @carzy_writter.in (Instagram)

19- स्टार इंडिया समाचार लाइव @starindiasamachar (Youtube)

20- पवन नगाड़ा @pawannagda3089 (Youtube)

21- कविता पंचाल @KavitaPanchal-d8y (Youtube)

22- प्रिया @Priya-f9x5g (Youtube)

23- रचना यादव @RachanaYadav-t7t (Youtube)

24- बबिता मंडल @Babitamandal9300 (Youtube)

25- पवन नगाड़ा @mera_neemuch (Threads)

26- सचिन कुमार @sachni830 (Threads)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें