फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने के विवाद में पेंटर को पीटकर मार डाला

Mon, 25 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। दारागंज थाना क्षेत्र के बख्शी खुर्द में पेंटर जितेंद्र उर्फ कृष्ण चंद्र (35) को जुआ के विवाद में शनिवार को पीट-पीटकर मार डाला गया। आरोप मोहल्ले के ही जुआ खेलवाने वाले बाप-बेटे पर लगा है। जितेंद्र ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन वह भी उसे बचा नहीं पाई। जितेंद्र की पिटाई के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने तलाश में कई जगह दबिश डाली लेकिन दोनों हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


जितेंद्र के भाई महेंद्र के मुताबिक शनिवार को मोहल्ले के सतीश और उसका बेटा सौरभ के घर के बाहर जुआ चल रहा था। जितेंद्र को कहीं से चार हजार रुपये मिले थे। वह घर वापस आते वक्त करीब 11 बज के आसपास सतीश के घर के सामने रुक गया। वह भी जुआ खेलने लगा। इसी दौरान जितेंद्र का सतीश से विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़ा रुपये छीनने पर हुआ था।

 जितेंद्र लड़ने लगा तो सौरभ ने उससे दोस्ती गांठ ली और साथ ही शराब पिलाने ले गया। शराब पिलाने के बाद सतीश और सौरभ ने जितेंद्र को काली मंदिर के पास जमकर पीटा और रुपये छीन लिए। जितेंद्र भागकर दारागंज थाने पहुंचा और शिकायत की। दो सिपाही मोहल्ले में आए लेकिन सतीश और सौरभ हाथ नहीं आए। बाप-बेटे ने धमकी दी थी कि जितेंद्र को पुलिस में शिकायत महंगी पड़ेगी। आरोप है कि दोपहर में वह घर लौट रहा था तभी सतीश और सौरभ ने उसको दबोच लिया।
विज्ञापन


 सतीश ने उसकी गर्दन दबा ली और सौरभ में मुंह-पेट पर जमकर घूसे मारे। मोहल्ले के लोग जुटे तो बाप-बेटे भाग गए। जितेंद्र फिर से थाने शिकायत करने गया लेकिन लौटकर नहीं आया। भाई और मोहल्ले के लोग उसे पूरे दिन तलाशते रहे। रात 11.30 बजे के आसपास वह दारागंज में निराला प्रतिमा के पास पड़ा मिला। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। परिजन उसे अल्लापुर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। उसे दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जितेंद्र तीन भाइयों में बड़ा था।

उसकी शादी भी हुई थी लेकिन पत्नी करीब डेढ़ वर्ष से कीडगंज स्थित मायके में रह रही है। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।इंस्पेक्टर दारागंज विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी बाप-बेटे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें